कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी- नवीन बंटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी- नवीन बंटी

-भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी बोले, भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा मान-सम्मान -भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी बोले, कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत तीसरी बार बनेगी केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने लाइनपार स्थित कार्यालय पर युवाओं को पार्टी में शामिल करते हुए कही।

प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं  का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी में साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत की बदौलत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, चेयरमैन व अन्य पद पर पहुँचकर आमजन व पार्टी की सेवा कर सकता है और ऐसा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है क्योंकि कांग्रेस सहित अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों वंशवाद व परिवारवाद के दलदल में फंसी हुई है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी से लोग जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं ने प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी से कहा कि वें भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाकर पार्टी व सरकार को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सन्दीप कुमार, जोनी,काला, दीपक के अलावा भाजपा में शामिल होने वाले कप्तान वर्मा, काला, मोहित, पंकज, परवेश, रविंद्र, सोनू, रौनक, योगेश, युवी, नवीन, यश, राहुल, सोनू ,दीप, सचिन, मयंक, साहिल, पीयूष, सोनू, विक्की, दीपांशु, अमन, अरविंद, अमन जांगड़ा, सूरज पंचाल, हरीश देशवाल, गौरव, राकेश, सोनू, नितिन, मुंशी, निखिल, रोहित, बसंत, कबीर, नीरज, अंकित, बंटी ,कृष्ण सहित कई युवा मौजूद रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox