तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-बीआरजी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/-  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने बीआरजी प्वाइंट, सेक्टर-9 में देशभक्ति, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलंपियन कर्नल संत कुमार तेहलान ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बीआरजी के 80 धावकों ने हाथों में तिरंगा लेकर 5 किलोमीटर की देशभक्ति दौड़ पूरी की।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति के उत्साह के बीच शुरू हुई दौड़ में धावकों ने तिरंगा हाथों में लेकर राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और स्वस्थ भारत का संदेश दिया। इस दौरान पूरा बीआरजी प्वाइंट देशभक्ति के रंग में नजर आया। कार्यक्रम में मुकेश दहिया ने एंकर की भूमिका निभाते हुए प्रभावी संचालन किया।

दौड़ के बाद पौधारोपण
5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बीआरजी सदस्यों ने पौधारोपण अभियान चलाया। प्रतिभागियों ने पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रगौरव का प्रतीक है और फिटनेस के साथ पर्यावरण व समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना बीआरजी का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा लेकर दौड़ना देश के प्रति सम्मान और पौधारोपण करना प्रकृति तथा आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

8 साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किलोमीटर की राइड
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीआरजी के साइकिलिस्टों ने भी फिटनेस और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। जयदेव राठी, नितिन अत्री, एनके शर्मा, राजेश, जोगिंदर, अमित कड़ियान, हर्ष हुड्डा और पार्थिक ने 80 किलोमीटर की साइकिल राइड पूरी की। विजेंदर सांगवान ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

80 किलोमीटर की राइड के माध्यम से प्रतिभागियों ने युवाओं और समाज को नियमित व्यायाम, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

फिटनेस के साथ राष्ट्रसेवा का संदेश
दीपक छिल्लर ने कहा कि बीआरजी का उद्देश्य केवल रनिंग और साइकिलिंग तक सीमित नहीं है। संगठन फिटनेस के माध्यम से समाज में एकता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कार्यक्रम का संदेश “एक दौड़ देश के नाम, एक पौधा प्रकृति के नाम और 80 किलोमीटर साइकिल राइड फिट भारत के नाम” के रूप में दिया।

देशभक्ति दौड़ में परवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, एनके नारा, ताराचंद, विनोद राठी, जयदीप राठी, नवनीत सिंह, मेजर कुलवंत सिंह, रविंदर आर्य मलिक, प्रमोद भारद्वाज, राजकुमार खत्री, सोमदेव मलिक, विकास राठी, नीरज राठी, आकाश, रचित दलाल, नरेश शर्मा, सुनील कुमार, गौरव, गीता, कोमल, संदीप, सन्नी, अजय, कपिल, आशीष धनखड़, शुभम राठी, मनीष, आर्ची, वर्षा, ध्रुवित गोदारा, संजय, तेजेंद्र, रणबीर सांगवान, निकुंज, मुन्नी देवी, गुलाब सिंह, बनेश कांता साहू, पुष्कर, विजय वरुण, रविंदर दहिया, हितेश अहलावत, निरंजन, दिनेश, आदित्य, दक्ष, भरम प्रकाश मान, नरेंद्र लाठवाल, नरेश लखेड़ा, यश लखेड़ा, रणविजय, रुपेश कुमार, अनीता रानी, दिविज सचदेवा, नीलम शर्मा, विनीत, अनिल शर्मा, आशुतोष कुमार सिंह, भोज राज तांक, रियांश तांक, कृष्णा राणा, गोपाल सैनी, अमित गोयल, अनूप सिंह, विमलेश, शरणम सिंह, आरिका, हर्षित, सीमा और निवि सहित बीआरजी के अन्य धावकों ने भाग लिया।

इस आयोजन के जरिए बीआरजी ने स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए लोगों को स्वस्थ एवं जागरूक समाज का संदेश दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox