
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,: राजधानी दिल्ली में दिवाली की रात जहां लोग रोशनी और आतिशबाजी के बीच त्योहार मना रहे थे, वहीं कई इलाकों में आग लगने की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया. संगम विहार, शास्त्री पार्क, मंडावली और गीता कॉलोनी समेत अलग-अलग इलाकों में आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कहीं दुकान आग की चपेट में आ गई तो कहीं नमकीन की दुकान में आग लग गई. गीता कॉलोनी में बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगने की घटना सामने आई. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं.

शास्त्री पार्क इलाके में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक दुकान में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
उधर, मंडावली इलाके में नमकीन की एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया. आसपास मौजूद लोगों ने आग को फैलने से रोकने की कोशिश की. इसी बीच दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया
पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी के 11 ब्लॉक में भी आग लगने की घटना सामने आई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत की चौथी मंजिल पर केमिकल से जुड़ा काम होता था। लोगों ने आशंका जताई कि आग पटाखे की वजह से लगी हो सकती है. सूचना के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया.
इसके अलावा संगम विहार इलाके में भी भीषण आग लगने की घटना सामने आई. आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है.
दिवाली की रात अलग-अलग इलाकों में आग की इन घटनाओं ने एक बार फिर त्योहार के दौरान अग्नि सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया, हालांकि, इन घटनाओं में किसी के हताहत होने या कुल नुकसान के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिल्ली के नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश