कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन

-कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित भव्य सार्वजनिक उत्सव का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उदघाटन
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार देर शाम को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित भव्य सार्वजनिक उत्सव ‘दिल्ली की दिवाली- सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ में भागीदारी की. इस सार्वजनिक उत्सव ‘जगमग दिवाली’ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीपावली के शुभ अवसर पर दिल्लीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आनंद की कामना की.
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविन्द्र इन्द्राज, विधायक अभय वर्मा, अनिल कुमार शर्मा सहित सैकड़ों संख्या में आमलोग उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन ‘क्लीन दिवाली, ग्रीन दिवाली’ की भावना को साकार करता है. उन्होंने आकाश में हजारों ड्रोन के माध्यम से प्रभु श्रीराम, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की सुंदर आकृतियों तथा विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत किए जाने को दिल्लीवासियों के लिए एक अद्भुत और यादगार अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली की जनता पुरानी नकारात्मक बातों से आगे बढ़कर समस्याओं का समाधान, विकास और अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति चाहती है. दिल्लीवासियों की अपेक्षाएं पूरी करना और राजधानी को विकास के नए रास्ते पर आगे ले जाना सरकार का संकल्प है.
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आकाश में दिखाई गई विकसित भारत की तस्वीर और इस अवसर पर दोहराए गए संकल्प को प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी मिलकर साकार करेंगे.इस अवसर पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष दिल्ली सरकार द्वारा भव्य स्तर पर ‘दिल्ली की दिवाली’ का आयोजन किया जा रहा है. कनॉट प्लेस दिल्ली का दिल है और इस बार यहां दो दिवसीय भव्य दीपावली उत्सव आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कनॉट प्लेस में कुछ समय पहले बने नकारात्मक माहौल को सकारात्मकता और उत्सव के माहौल में बदलना है.
शुक्रवार रात का सबसे प्रमुख आकर्षण मंत्रमुग्ध कर देने वाला मेगा ड्रोन शो रहा, जिसने आसमान को भव्य दीपावली प्रतीकों और शानदार दृश्यों से रोशन कर दिया. ड्रोन शो के बाद मां लक्ष्मी की महाआरती का आयोजन हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह के बीच आध्यात्मिक वातावरण का संचार किया. इसके बाद वातावरण एक जीवंत सांस्कृतिक अनुभव में बदल गया। केशवम समूह द्वारा ‘भजन क्लबिंग’ की प्रस्तुति शुरू हुई. इस कार्यक्रम में भक्ति संगीत को आधुनिक संगीत प्रस्तुति के साथ जोड़ा गया. प्रस्तुति ने आध्यात्मिकता, संगीत और युवाओं की ऊर्जा को एक साथ जोड़ते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
दीपावली उत्सव का यह सिलसिला शनिवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘दिल्ली की दिवाली’ के दूसरे दिन भी जारी रहेगा. दूसरे दिन भी राजधानी में उत्सव की उमंग और उल्लास देखने को मिलेगा. कार्यक्रम में एक बार फिर भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बहुप्रतीक्षित मेगा ड्रोन शो और भजन क्लबिंग का आयोजन किया जाएगा, जिससे दिल्लीवासियों को तकनीक, भक्ति, संगीत और सामुदायिक सहभागिता के अनूठे संगम के माध्यम से दीपावली की भावना का अनुभव करने का अवसर मिलेगा.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox