

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/राज्य ब्यूरो/ऋषिकेश : देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीमों को वादी हर्षित अग्रवाल पुत्र स्व0 विपिन अग्रवाल निवासी 33 रामकली भवन देहरादून रोड गुरूद्वारा वाली गली के बाहर ऋषिकेश देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-14-9020 को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 526/2026, धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 03-11-2026 को वादी हर्षित सनाढ्य पुत्र सुधाकर सनाढय निवासी: 82 एलआईसी आफिस के पीछे आवास विकास, ऋषिकेश जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-14- एवाई-1921 को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर : मु0अ0सं0 576/2026, धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियंा एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 04-11-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर फायर स्टेशन आईडीपीएल के पास से 03 अभियुक्तों 01: आयुष क्षेत्री 02: कृष तथा 03: रवि को उक्त घटनाओं में चुराई गई 02 स्कूटियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे तीनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार तीनो अभियुक्तों का पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
1- आयुष छेत्री पुत्र लक्ष्मण सिंह छेत्री निवासी आईडीपीएल गेस्ट हाउस के पास ऋषिकेश उम्र 22 वर्ष
2- कृष पुत्र राकेश ठाकुर निवासी गली नंबर 8 सुभाष नगर बनखंडी ऋषिकेश उम्र 21 वर्ष
3- रवि पुत्र राकेश ठाकुर निवासी गली नंबर 8 सुभाष नगर बनखंडी उम्र 25 वर्ष
बरामदगी:
1- स्कूटी संख्या: यू0के0-14-एवाई-1921 स्कूटी होण्डा एक्टीवा रंग सफेद
2- स्कूटी संख्या: यू0के0-14-9020 स्कूटी होण्डा एक्टीवा रंग सफेद





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
दिल्ली: चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- ऐसा लगा अपना ही मकान..
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी