दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां

-गौतमबुद्धनगर में दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नोएडा/राज्य ब्यूरो,: दिवाली पर आगजनी की घटनाओं को रोकने और किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए गौतमबुद्ध नगर अग्निशमन विभाग ने विशेष तैयारी की है. पिछले तीन वर्षों में आग लगने की घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण कर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई है. इन क्षेत्रों में इस बार अलग से दमकल की गाड़ियां और फायर बाइक तैनात की जाएंगी. पूरे जनपद में करीब 30 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां दिवाली के दौरान अग्निशमन विभाग की टीमें मुस्तैद रहेंगी. यह जानकारी चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने दी.
उन्होंने बताया कि पिछले 3 साल के आंकड़ों के अनुसार 17 स्थान पर आग की घटनाएं हुई थी. इस बार सर्वे करने के बाद 30 स्थान को चिन्हित किया गया है. इसके साथ ही फायर विभाग के द्वारा सभी तैयारी को पूरा कर लिया गया है. वही फायर कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने ईटीवी भारत को बताया कि विभाग ने पिछले तीन वर्षों का डाटा निकालकर उन क्षेत्रों की पहचान की है, जहां सबसे ज्यादा आग लगने की घटनाएं हुई हैं. ऐसे में करीब 17 स्थानों पर विशेष रूप से दमकल की गाड़ियां तैनात करने की योजना बनाई गई है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर फायर बाइक भी लगाई जाएंगी, जिससे संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कम समय में पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके.
उन्होंने बताया कि रणनीतिक स्थानों पर दमकल की गाड़ियां पहले से तैनात रहेंगी, जबकि कुछ गाड़ियों को फायर स्टेशनों पर भी एहतियात के तौर पर रखा जाएगा. सीएफओ ने बताया कि दीपावली को देखते हुए अग्निशमन विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. सभी फायरकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं.
चीफ फायर अधिकारी ने लोगों से अपील की कि घरों में पर्दों के नीचे दीपक न जलाएं, पटाखे जलाते समय बिजली की लाइट और ज्वलनशील वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें. रॉकेट और पटाखे खुले मैदान में ही जलाएं, ताकि किसी के घर में आग लगने का खतरा न रहे. किसी भी स्थान पर आग लगने की घटना होने पर तत्काल 112 नंबर पर सूचना दें. उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह तैयार है. हमारा प्रयास रहेगा कि दीपावली पर जनपद में आग की कोई घटना न हो और यदि कोई हादसा होता है तो समय रहते उस पर काबू पाकर जान-माल के नुकसान को रोका जा सके.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox