
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार के पास पैवलान इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई. यह घटना सुबह करीब 10:15 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने, शीश महल की गली में हुई. दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल है. दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर छह इमरजेंसी यूनिट भेजी गई हैं, जिनमें तीन वॉटर टेंडर, एक वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और एक इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम शामिल हैं. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

प्रत्यक्षदर्शी मो. नईम ने बताया कि, घटना करीब 9:00 या 9:30 बजे हुई. हम सो रहे थे, तभी हमें कुछ गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी. हम सब उठकर बाहर भागे. हमें लगा कि हमारा अपना घर ही गिर रहा है. जब हमने देखा, तो पता चला कि बगल में बन रहा घर गिर गया है. वहां तीन-चार लिंटेल (छत के हिस्से) डाले जा चुके थे, जो एक साथ गिर गए. घायल मजदूरों में से एक ने बताया कि वहां तीन-चार लोग मौजूद थे. हमने एक शव को बाहर निकाले जाते देखा. यह इमारत पिछले 3-4 महीनों से बन रही थी.
अधिकारी डीके रॉय ने बताया कि निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई है. संभव है कि कुछ लोग अंदर फंसे हों. उन्होंने और अधिक कर्मियों और एक वरिष्ठ अधिकारी की मांग की है. पुलिस ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया है.
दिल्ली के सीमापुरी में ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, 4 की मौत बचाव कार्य पूरा
इससे पहले अक्तूबर महीने में सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने की घटना सामने आई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी. अक्तूबर महीने में सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने की घटना सामने आई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी. मलबा हटाने के लिए JCB व दूसरी मशीनों की मदद ली गई थी. हादसे के बाद आसपास की कुछ इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई थी. वहीं सत्य निकेतन में निजी पीजी भवन ढहने की घटना ने राजधानी में रह रहे विश्वविद्यालयी छात्रों सहित आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया था.
दिल्ली में हाल ही में इमारतें गिरने की घटनाएं

हर्ष विहार (25 अक्टूबर, 2026): उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मिलन गार्डन इलाके में एक पुराने घर की छत का कुछ हिस्सा तब गिर गया, जब वहां एक अतिरिक्त मंजिल बनाने का काम चल रहा था. इस हादसे में 60 वर्षीय एक व्यक्ति और उनके 33 वर्षीय बेटे की मौत हो गई.
. सीमापुरी (7 अक्टूबर, 2026): लगभग 25 साल पुरानी पांच मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई, जिसमें 21 वर्षीय गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई. स्थानीय जांच में पता चला कि पिछली रात आए 4.9 तीव्रता के भूकंप के कारण इमारत की दरारें और गहरी हो गई थीं.
. सत्य निकेतन (6 सितंबर, 2026): लड़कों के लिए ‘पेइंग गेस्ट’ (PG) आवास वाली एक पांच मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोगों को बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर अवैध तरीके से मरम्मत का काम चल रहा था.





More Stories
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली के मंगोलपुरी में रेहड़ी लगाने वाले युवक की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1474 करोड़ की सौगात, बोले- ‘तीसरी बार बन रही भाजपा की सरकार’… मिलेंगी 65+ सीट