
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बिलासपुर/राज्य ब्यूरो: बिलासपुर के शिक्षाविद्, समाज सेवक एवं रक्तवीर डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, रक्तवीर के रूप में एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था PHHD Magic Book of Record Foundation द्वारा मानद डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है| अभी वर्तमान में ये रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं|
इसके साथ साथ प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज बिलासपुर में भी महासचिव के पद पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं| डा. रूद्र नारायण सोनी को यह सम्मान राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया|
समारोह में सम्मानित अतिथिगण के रूप में मुख्य अतिथि डॉ वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष बाल आयोग, राज्य मंत्री दर्जा), श्री सुनील सोनी ( विधायक रायपुर दक्षिण), श्री सुधीर गौतम (छ.ग. राज्य शिक्षा आयोग), श्री प्रभात मिश्रा (अध्यक्ष राजभाषा आयोग) विशेष रूप से उपस्थित थे





More Stories
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
सात साल पुराने झपटमारी मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी के वाहन बरामद