इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-महिला छात्राओं की मांग और सुझाव पर शुरू हुई पहल; अब नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 14 पिंक बूथ, ई-एफआईआर, साइबर क्राइम शिकायत और पुलिस सहायता जैसी सुविधाएं मिलेंगी
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव । महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में एक और पिंक बूथ की शुरुआत की है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सिविल लाइंस स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज में जिले के 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार भी मौजूद रहे।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, सितंबर 2026 में उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने महिला छात्राओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़े सुझाव और समस्याएं जानी थीं। छात्राओं ने कॉलेज के आसपास पुलिस की मौजूदगी और सहायता की उपलब्धता बढ़ाने की जरूरत बताई थी। इसी फीडबैक के आधार पर कॉलेज परिसर में पिंक बूथ स्थापित किया गया है।
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में इससे पहले 13 पिंक बूथ संचालित थे। इंद्रप्रस्थ कॉलेज में नया बूथ शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पुलिस का कहना है कि इस पहल से कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों और आम लोगों को जरूरत के समय पुलिस सहायता आसानी से मिल सकेगी।
ई-एफआईआर और साइबर शिकायत की सुविधा
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में स्थापित पिंक बूथ को पुलिस सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां ई-एफआईआर दर्ज कराने, साइबर अपराध से संबंधित शिकायत देने, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने तथा किरायेदार और घरेलू सहायकों के सत्यापन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसके अलावा, किसी महिला के परेशानी या संकट में होने पर उसे तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और शिकायत को संबंधित थाने तक पहुंचाने की व्यवस्था भी रहेगी। छेड़छाड़, पीछा करने और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी अन्य शिकायतों की सूचना देने के लिए यह बूथ एक सुलभ संपर्क केंद्र के रूप में काम करेगा।
कॉलेज समुदाय के साथ बेहतर समन्वय पर जोर
पिंक बूथ का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना ही नहीं, बल्कि पुलिस और कॉलेज समुदाय के बीच नियमित संवाद और विश्वास को मजबूत करना भी है। यहां पुलिस की मौजूदगी से आसपास के क्षेत्र में निगरानी और पुलिस की दृश्यता बढ़ेगी। साथ ही, छात्राओं को अपनी सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं बिना झिझक पुलिस तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस के अनुसार, यह पहल महिला-केंद्रित, संवेदनशील और समुदाय आधारित पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox