
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,; दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को शुरू, त्योहारों का सीजन आ चुका है। दशहरा के बाद दिवाली और छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस बीच शहरों से अपने गांव की तरफ जाने वालों लोगों की संख्या में भी काफी वृद्धि हो जाएगी। ऐसे में छठ पूजा और दिवाल के मद्देनजर महीनों पहले ट्रेन में टिकट बुकिंग की जाती है। इस कारण ट्रेनों में सीट फुल रहता है और लोगों को टिकट नहीं मिल पाता। लेकिन हर साल भारतीय रेलवे व सरकार द्वारा विशेष त्योहारों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाता है। रेलवे मंत्रालय द्वारा एक बार फिर छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है।
छठ और दिवाली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

ये ट्रेने नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से खुलेंगी। ऐसे में अगर आप पूर्वांचल और बिहार जाने की योजना बना रहे हैं तो इन स्पेशल ट्रेनों में टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। अगर कुछ रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें अगर नहीं चलेंगी तो पहले से चल रही ट्रनों में कुछ बोगियों को जोड़ा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कंफर्म टिकट प्राप्त कर सकें। इस बाबत केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विन वैष्णव ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि छठ पूजा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को खास सुविधा दी जा रही है।
स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिवाली और छठ पजा के अवसर पर यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से खास सुविधा दी जा रही है। साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्रेनों की लिस्ट को भी शेयर किया। इस लिस्ट में जो ट्रेनें हैं उन्हें 19 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया है। इन ट्रेनों में ट्रेन संख्या 05008, 04678, 04012, 04488, 05558, 05522 शामिल है। इन ट्रेनों को त्योहारों के मद्देनजर संचालित किया जा रहा है। वहीं त्योहार खत्म होने के कुछ दिन बाद तक ये ट्रेनें चलती रहेंगी। बता दें कि इनमें शामिल ट्रेनें या तो पूर्वांचल के किसी जिले तक जाएंगी या फिर बिहार के किसी रेलवे स्टेशन तक जाएगी।
दुर्ग से निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन का टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार इसके प्रमुख स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय इस प्रकार है:
स्टेशन आगमन प्रस्थान

दुर्ग — 10:45
रायपुर 11:20 11:25
उसलापुर 13:20 13:30
पेंड्रारोड 14:55 14:57
अनूपपुर 15:40 15:45
शहडोल 16:20 16:22
उमरिया 17:14 17:16
कटनी मुड़वारा 19:40 19:50
दमोह 20:50 20:52
सागर 22:00 22:05
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अगले दिन 03:25 03:35
आगरा कैंट 07:10 07:15
मथुरा 08:55 09:00
हजरत निजामुद्दीन — 11:10 आगमन
निजामुद्दीन से दुर्ग लौटने वाली ट्रेन का टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। प्रमुख स्टेशनों का समय इस प्रकार है:
स्टेशन आगमन प्रस्थान
हजरत निजामुद्दीन — 12:30
मथुरा 14:15 14:20
आगरा कैंट 15:10 15:15
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 19:50 19:55
सागर 23:50 23:55
दमोह अगले दिन 01:00 01:02
कटनी मुड़वारा 02:45 02:55
उमरिया 04:18 04:20
शहडोल 05:38 05:40
अनूपपुर 06:30 06:35
पेंड्रारोड 07:15 07:17
उसलापुर 09:45 09:55
रायपुर 12:10 12:15
दुर्ग — 13:45 आगमन
ट्रेन में होंगे 20 कोच
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शामिल हैं:
2 एसएलआरडी कोच
4 जनरल कोच
11 स्लीपर कोच
2 एसी-III कोच
1 एसी-II कोच
यात्रा से पहले जरूर जांच लें समय-सारिणी
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन की तारीख, समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या रेलवन ऐप पर अवश्य जांच लें। त्योहारों के दौरान यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के निर्धारित दिन और समय का विशेष ध्यान रखें।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात
गाजियाबाद: पुलिस और बावरिया गिरोह की मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल
हल्द्वानी में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील
ऑपरेशन चक्र के तहत वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद