रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!

-तेलंगाना CMO का दावा- विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक मंजूरी देने से किया इनकार, ब्रिटेन दौरे के बाद अमेरिका जाने का था कार्यक्रम

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा रद्द हो गई है। तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने मुख्यमंत्री के अमेरिका दौरे को राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। मंजूरी नहीं मिलने के कारण तेलंगाना राइजिंग के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को भी अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करनी पड़ी है।

30 अगस्त को हैदराबाद लौटने से पहले जाना था अमेरिका
रेवंत रेड्डी फिलहाल लंदन दौरे पर हैं। उनका ब्रिटेन और अमेरिका का 10 दिवसीय दौरा प्रस्तावित था और 30 अगस्त को हैदराबाद लौटने से पहले उन्हें अमेरिका जाना था। हालांकि, विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिलने के कारण अमेरिका दौरे का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

ब्रिटेन में कई कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को लंदन पहुंचकर अपने ब्रिटेन और अमेरिका दौरे की शुरुआत की थी। ब्रिटेन में उनके कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावतनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट और एमिरेट्स स्टेडियम में ईपीएल फुटबॉल प्रस्तुति शामिल थी।

इसके अलावा, दौरे के पहले चरण में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लंदन विश्वविद्यालय और लंदन बिजनेस स्कूल के साथ संवाद और अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित थे।

हार्वर्ड और MIT जाने का था कार्यक्रम
योजना के अनुसार, रेवंत रेड्डी को अगले सप्ताह अमेरिका जाना था। वहां हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) का दौरा प्रस्तावित था। इसके अलावा 25 अगस्त को बोस्टन में वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी की एक टीम के साथ बातचीत भी होनी थी।

अमेरिका दौरे के दौरान न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अमेरिकी चैप्टर की ओर से आयोजित एक प्रवासी सम्मेलन में भी रेवंत रेड्डी के शामिल होने का कार्यक्रम था।

विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले रेवंत रेड्डी बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox