दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है,
क्योंकि उसकी मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि वह वही दिल्ली चाहती हैं जहां वह पली-बढ़ी हैं और सिर्फ कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है, साथ ही केजरीवाल के वादों पर भी टिप्पणी की। प्रियंका कक्कड़ के साथ-साथ रजत राकेश टंडन और पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने भी कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का हाथ थाम लिया है. इस राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत अन्य नेता उपस्थित थे.कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने खुलकर अपनी बात रखी और राहुल गांधी की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी दिल्ली को वापस चाहती हैं, जहां वह पली-बढ़ी हैं एक हरित, स्वच्छ, प्रगतिशील और सुरक्षित दिल्ली, जो उनके बचपन के संस्कारों का हिस्सा रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय राजनीति में एक दशक से अधिक के अनुभव के बाद वह इस निष्कर्ष पर पहुंची हैं कि केवल कांग्रेस पार्टी ही देश और दिल्ली को यह स्वरूप वापस दिला सकती है.
क्यों ज्वाइन की कांग्रेस?
कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, मैं वही दिल्ली चाहती हूं, जहां मैं पली-बढ़ी हूं और सिर्फ कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह न तो कोई बंगला लेंगे और न ही कोई कार, लेकिन हम सबने देखा कि असल में क्या हुआ।





More Stories
दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अब पेंशन के पेंडिंग आवेदन 7 दिन में निपटेंगे; रेखा सरकार ने QRT बनाई
ग्रुप केन्द्र केरिपुबल नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ
अब दिल्ली में नहीं बनेगा कूड़े का पहाड़! मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया फ्रेश वेस्ट प्लांट का शिलान्यास
कौन हैं मांट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा? कांग्रेस में हुए शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव
हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,
अनुपमा (सबकी सहेली) के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ