
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: दिल्ली नगर निगम में 2000 सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखने का प्रस्ताव निगम प्रशासन के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है. दिवाली से पहले सफाई कर्मचारियों के विरोध और यूनियनों के कड़े रुख को देखते हुए निगम को इस फैसले को टालना पड़ा था. हालांकि, अब सफाई कर्मचारी संगठन केवल फैसले को टालने से संतुष्ट नहीं हैं. उनकी मांग है कि 2000 कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखने संबंधी आदेश को स्थायी रूप से निरस्त किया जाए. इसके साथ ही निगम में नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए.

हालांकि, कर्मचारियों की नई भर्ती की मांग पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि इस संबंध में निगम अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श और बैठकें की जा रही हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.
महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं. उनके सम्मान, नियमितीकरण, समय पर वेतन और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जा रहा है और उनके लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी शुरू की गई है. कर्मचारियों का नियमितीकरण लगातार जारी है. इसके अलावा करीब 4400 एमटीएस कर्मचारियों के वेतन में लगभग 10 हजार रुपये की वृद्धि की गई है.
महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हित में आगे भी ठोस कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कर्मचारियों से निगम के साथ मिलकर काम करने की अपील करते हुए दिल्ली को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य दोहराया.
फिलहाल 2000 कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग का मामला पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. कर्मचारियों की ओर से प्रस्ताव को स्थायी रूप से रद्द करने और नई भर्ती शुरू करने की मांग के बीच अब सबकी निगाहें निगम प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हैं.





More Stories
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंग लीडर प्रकाश उर्फ चीना गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बुराड़ी में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले चार नाबालिग पकड़े, 20 वर्षीय युवक पर किया था चाकू से हमला
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से अवैध शराब की 80 पेटियां बरामद; 4 हजार क्वार्टर जब्त
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव