

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव। मांडोठी गांव में हुए गोलीकांड के मामले में बहादुरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी, एक रिवॉल्वर, एक डोगा गन, 15 जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की रात आपसी रंजिश के चलते मांडोठी गांव में हरदीप और जोगिंद्र पर फायरिंग की गई थी। इस घटना में गोली लगने से हरदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकेश और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से महिला आरोपी को एक दिन और पुरुष आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस फिलहाल मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और उनकी भूमिका के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
घटना के 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी को पुलिस की त्वरित कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।





More Stories
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता
दीपों की रोशनी से जगमगाया BRG Point, बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने अनूठे अंदाज में मनाई हरित दिवाली