

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव। दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बीती रात घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार एसयूवी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा रात करीब 9:15 बजे छावला थाना क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के अनुसार, धुंध के बीच एसयूवी चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया और कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की तस्वीरों में कार को हुए भारी नुकसान से टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हादसे में एसयूवी चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के अन्य पहलुओं के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।





More Stories
छठ पूजा से पहले यमुना में डाली गईं मरी मछलियां! BJP के आरोपों पर AAP का पलटवार- जांच हो, सच सामने आएगा
दून में दबंगई दिखाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इस वर्ष हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन, 250 स्टालों का होगा पर्दापण
Mohit Yadav Wins Bronze at Commonwealth Karate Championship in Glasgow
शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26…काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष