

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/देहरादून/राज्य ब्यूरो, : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने एवं शांति भंग का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किये गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है इसी क्रम में दिनांक : 10-11-26 को कोतवाली कैंट पर सूचना प्राप्त हुई कि चांदमारी क्षेत्र में दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं, सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो देखा की दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में जोर-जोर से गाली गलौज करते हुए लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं । जिन्हें समझने का प्रयास किया गया तो वह नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए। जिसके फल स्वरुप मौके से दोनों ही पक्षों के चार अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त-
1.विकास भरुण्डा पुत्र सुनील कुमार निवासी चांदमारी थाना कैन्ट देहरादून उम्र- 28 वर्ष,
2.आकाश पुत्र सुरेश कुमार निवासी चांदमारी थाना कैन्ट देहरादून उम्र-33 वर्ष,
3. अजय पुत्र राधेश्याम निवासी चांदमारी थाना कैन्ट देहरादून उम्र- 37 वर्ष व उसके भाई
4. संजय पंवार पुत्र स्व0 राधे श्याम निवासी चांदमारी उम्र-40 वर्ष
पुलिस टीम-
1-व0उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल
2-उ0नि0 पंकज महिपाल
3.उ0नि0 बबीता रावत
4.कानि0 योगेश कुमार
5.कानि0 हेमराज सिंह





More Stories
इस वर्ष हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन, 250 स्टालों का होगा पर्दापण
Mohit Yadav Wins Bronze at Commonwealth Karate Championship in Glasgow
शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26…काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
2000 सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग का प्रस्ताव बना MCD के लिए गले की हड्डी, अब स्थायी रूप से रद्द करने की मांग
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंग लीडर प्रकाश उर्फ चीना गिरफ्तार, पैर में लगी गोली