
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नैनीताल/राज्य ब्यूरो,: जनपद नैनीताल के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 2026-27 के सफल आयोजन हेतु गुरुवार को विकास खंड सभागार हल्द्वानी, में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने की.

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में मेले के आयोजन से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहां की मेले में कंट्रोल रूम बनाना सुनिश्चित करें जिसमे विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, पुलिस, फायर, वन विभाग सहित महत्वपूर्ण विभागों को विशेष रूप से तैनात करना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी सांसद, विधायकगण अतिथियों हेतु आमंत्रण पत्र ई कार्ड समयपूर्व भेजना सुनिश्चित करें ताकि तय समय सीमा के अंतर्गत कार्यक्रम को सुचारु किया जा सके उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर तक सरस मेले की सभी प्रकार की बुकिंग प्रक्रिया पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने, आमंत्रण पत्र को सभी व्हाट्सएप नंबर पर ससमय पर भेजने के निर्देश दिए इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल मैदान का मैप बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरस मेला जनपद का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन है, इसमें देशभर से स्वयं सहायता समूहों के प्रतिभागी व बड़ी संख्या में आमजन आएंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ और सुव्यवस्थित होनी चाहिए ताकि मेले में किसी भी प्रकार से कोई भी व्यवधान ना आने पाए और मेले का आयोजन सरलता पूरक पूर्ण किया जा सके।बैठक में उन्होंने पुलिस व परिवहन विभाग सुरक्षा व पार्किंग हेतु कार्ययोजना तैयार करने स्वास्थ्य विभाग को मेला स्थल पर चिकित्सा शिविर व एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने ।जल संस्थान व विद्युत विभाग को पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने । नगर निगम हल्द्वानी को साफ-सफाई व कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने। पर्यटन व संस्कृति विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कराने के निर्देश दिए सरस मेले का व्यापक प्रचार प्रसार व मीडिया सेल हेतु जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए। 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की मेले की तैयारीयों की नियमित समीक्षा की जाएगी और सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय में पूर्ण करना अनिवार्य होगा ताकि मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके..बैठक में *परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल जिला विकास अधिकारी संतोष पन्त अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड हल्द्वानी प्रदीप बिष्ट।अधिशासी अभियंता जल संस्थान रवि शंकर लोसाली, मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी जिला अर्थ संख्या अधिकारी मुकेश नेगी जिला उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा महाप्रबंधक जिला उद्योग पल्लवी गुप्ता जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य*, सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।






More Stories
दून में दबंगई दिखाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Mohit Yadav Wins Bronze at Commonwealth Karate Championship in Glasgow
शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26…काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
2000 सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग का प्रस्ताव बना MCD के लिए गले की हड्डी, अब स्थायी रूप से रद्द करने की मांग
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंग लीडर प्रकाश उर्फ चीना गिरफ्तार, पैर में लगी गोली