

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में 16 नवंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा. दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक, सोमवार को राजधानी के सभी सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा शिक्षा निदेशालय के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों में भी छुट्टी रहेगी.
शिक्षा निदेशालय की को-ऑर्डिनेशन ब्रांच की ओर से 13 नवंबर को जारी सर्कुलर में बताया गया है कि दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 नवंबर 2026 को छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में इस दिन छठ पूजा के अवसर पर छुट्टी रखने का फैसला लिया गया था.
इसी अधिसूचना के आधार पर शिक्षा निदेशालय ने अपने अधीन आने वाले सभी स्कूलों और कार्यालयों में अवकाश घोषित करने का निर्देश जारी किया है. सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश राजधानी के सभी संबंधित स्कूलों पर लागू होगा. 
यह सर्कुलर शिक्षा निदेशक की मंजूरी के बाद जारी किया गया है. सर्कुलर की प्रतियां मुख्यमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, निदेशक शिक्षा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई हैं. इसके अलावा सभी अतिरिक्त जिला शिक्षा निदेशकों, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशकों और सरकारी, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को भी आदेश की जानकारी दी गई है. विभाग के कंप्यूटर सेल को सर्कुलर शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है.





More Stories
छठ घाटों पर सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम, दिल्ली पुलिस ने आयोजकों संग की अहम बैठक
द्वारका एक्सप्रेसवे पर धुंध के कारण ट्रक से टकराई एसयूवी, चालक की मौत
छठ पूजा से पहले यमुना में डाली गईं मरी मछलियां! BJP के आरोपों पर AAP का पलटवार- जांच हो, सच सामने आएगा
दून में दबंगई दिखाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इस वर्ष हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन, 250 स्टालों का होगा पर्दापण
Mohit Yadav Wins Bronze at Commonwealth Karate Championship in Glasgow