
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में राजधानी के विभिन्न जिलों में पुलिस अधिकारियों द्वारा छठ पूजा समितियों और आयोजकों के साथ समन्वय बैठकें की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
एडिशनल डीसीपी ईस्ट सृष्टि पांडे ने बताया कि त्योहारों के सीजन में बाजारों में भारी भीड़ है और छठ की तैयारियां जोरों पर हैं. ईस्ट जिले में 15 और 16 तारीख को होने वाले मुख्य आयोजनों को लेकर सभी कोऑर्डिनेशन मीटिंग पूरी कर ली गई हैं. सृष्टि पांडे के मुताबिक, ईस्ट जिले में लगभग 51 घाट ऑपरेशनल रहेंगे. सभी घाटों पर सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं. घाटों पर आयोजन करा रही समितियों और उनके वॉलंटियर्स को अच्छे से ब्रीफ कर दिया गया है.
CCTV और बॉर्डर पर पैनी नजर
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और घाटों के आसपास लगे CCTV कैमरे पूरी तरह ऑपरेशनल हैं और कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके साथ ही दिल्ली की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है. बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके.
वहीं, अशोक विहार स्थित नॉर्थ वेस्ट डीसीपी ऑफिस में छठ पूजा आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता एडिशनल डीसीपी राम दुलेश मीणा ने की. बैठक के दौरान उन्होंने आगामी छठ पर्व के सफल आयोजन के लिए समितियों के पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.
मीणा ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आयोजकों को घाटों पर उचित व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Conclusion:दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे छठ घाटों पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें.





More Stories
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा करने वाले साइकिलिस्ट पहुंचे बहादुरगढ़; दीपक छिल्लर, जयदेव राठी, नितिन अत्री और एन.के. शर्मा ने की विशेष पहल
राज नगर MCD अधिकारी ने लगाए AAP नेता पर मारपीट और गाली गलौज के गंभीर आरोप
सैनिकों का सम्मान, शहीदों के परिवार का कल्याण… CM योगी ने बताया- यही हमारा राष्ट्रीय संकल्प
संसद सुरक्षा चूक मामले के दो आरोपियों की दूसरी जमानत याचिका खारिज
दिल्ली के भारत मंडपम में सजा व्यापार का महाकुंभ, आज से खुलेंगे द्वार; जानें टिकट, समय और एंट्री गेट की पूरी डिटेल