सैनिकों का सम्मान, शहीदों के परिवार का कल्याण… CM योगी ने बताया- यही हमारा राष्ट्रीय संकल्प

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सैनिकों का सम्मान, शहीदों के परिवार का कल्याण… CM योगी ने बताया- यही हमारा राष्ट्रीय संकल्प

-CM योगी ने बताया-सैन्य परिवार राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले करीब 60 हजार सैनिकों में 10-12 हजार यूपी के हैं, यह गर्व की बात है.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/मेरठ/राज्य ब्यूरो,: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को क्रांति धरा मेरठ में ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ नामक खास कार्यक्रम है. आयोजन से पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा. लगभग 15 से 20 लाख लोगों का यह विशाल सैनिक परिवार राष्ट्र की शक्ति और हमारी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है.

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि देश में प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 60 हजार सैनिकों में 10 से 12 हजार उत्तर प्रदेश के होते हैं. यह राष्ट्र रक्षा में प्रदेश के महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है. पूर्ववर्ती सरकारों ने दशकों तक ‘वन रैंक-वन पेंशन’ को लंबित रखा. सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान उनकी प्राथमिकताओं में नहीं था. अब नया भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और सामर्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है.

रक्षा आत्मनिर्भरता का नया केंद्र

मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के पराक्रम से लेकर यूपी डिफेंस कॉरिडोर और लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण तक, उत्तर प्रदेश रक्षा आत्मनिर्भरता का नया केंद्र बन रहा है. डबल इंजन सरकार ने शहीदों के परिजनों को ₹50 लाख की अनुग्रह राशि, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, अग्निवीरों के लिए यूपी पुलिस में 20% और समूह ‘ख’ के पदों पर 5% आरक्षण तथा 31,700 से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे ठोस कदम उठाए हैं.

मुख्यमंत्री ने सैनिकों का सम्मान, शहीद परिवारों का संबल और पूर्व सैनिकों के कल्याण को राष्ट्रीय संकल्प बताया. उन्होंने कहा कि सैन्य परिवार राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox