झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान

-खूंटी में इस मामले की जांच महिला थाना पुलिस कर रही है. शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: झारखंड के खूंटी जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. आरोप है कि युवकों ने बर्थडे पार्टी में ले जाने का झांसा देकर तीन नाबालिग लड़कियों को अपने साथ ले गए. इसके बाद उन्हें मारंगहादा इलाके के एक गांव में ले जाकर दो बहनों के साथ गैंगरेप किया.
इस दौरान तीसरी लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर भागने में सफल रही. मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है.
घटना खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दोनों सगी बहनों का कुछ दिन पहले एक युवक से मुलाकात हुआ था. आरोप है कि उसी युवक ने दोनों बहनों और उनकी एक नाबालिग सहेली को जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने और घूमने का झांसा दिया. इसके बाद युवक ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया. चारों आरोपियों ने तीनों लड़कियों को बाइक और स्कूटी पर बैठाया और मारंगहादा इलाके के एक गांव में ले गए. वहां सभी ने पहले साथ में खाना खाया. इसके बाद आरोपी तीनों लड़कियों को घूमाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गए.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox