दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. बाजार में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस के जवानों ने गश्त की.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: दीपावली के त्योहार को लेकर दिल्ली के बाजारों में रौनक अपने चरम पर है। त्योहार की खरीदारी के लिए भारी संख्या में लोग लाजपत नगर मार्केट पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार में पैर रखने की जगह नहीं है. ग्राहकों की इस भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि लोग सुरक्षित तरीके से खरीदारी कर सकें.

दिवाली की खरीदारी के लिए चांदनी चौक के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. त्योहारी सीजन के चलते पुरानी दिल्ली के इस ऐतिहासिक व्यापारिक केंद्र में पैर रखने तक की जगह नहीं दिखी, जिससे पूरे इलाके में जबरदस्त हलचल और जाम की स्थिति बनी रही. 
आगामी त्योहारों की खरीदारी के लिए प्रमुख बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ का असर राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर भी देखने का मिला. दिल्ली के मध्य, दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के भारी दबाव, अवैध पार्किंग और गाड़ियों के खराब होने के कारण भीषण ट्रैफिक जाम देखा गया. इसके चलते मुख्य सड़कों और एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं और आम यात्रियों के साथ-साथ त्योहार की खरीदारी के लिए निकले लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ा.
वहीं, साउथ दिल्ली के धौला कुआं इलाके में वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण मुख्य हाईवे और फ्लाईओवर पर गाड़ियां रेंगने को मजबूर हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चूंकि धौला कुआं आईजीआई एयरपोर्ट, गुरुग्राम, द्वारका और मध्य दिल्ली को जोड़ने वाला सबसे मुख्य हब है, इसलिए यहां लगा जाम पूरी साउथ और वेस्ट दिल्ली की कनेक्टिविटी को प्रभावित कर रहा है.
दिल्ली के प्रसिद्ध सरोजिनी नगर बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. ग्राहकों की इस भारी आमद और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए दिल्ली पुलिस के जवान लगातार बाजार में पैदल गश्त कर रहे हैं. पुलिस की इस मुस्तैदी का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना, भीड़ को नियंत्रित करना और महिलाओं व आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox