डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में फार्मर रजिस्ट्री की होगी महत्वपूर्ण भूमिका! डीएम

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो :जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की “डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन” के अन्तर्गत एग्रीस्टैग के तहत कृषकों की फार्मर आइडी बनायी जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत कृषकों की पहचान एंव उनकी भूमि से सम्बन्धित निर्धारित विवरणों का डिजिटल अभिलेखीकरण किया जा रहा है।

जिससे कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने, पात्र लाभार्थियों की पहचान करने तथा योजनाओं के लाभ वितरण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता प्राप्त होगी। साथ ही भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी फार्मर रजिस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाईयों एवं बहनों से अपील करते हुए कहा कि कृषक फार्मर रजिस्ट्री के महत्व को समझते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु अपने निकटवर्ती कृषि उद्यान, सहाकारिता विभाग के कार्यालय एवं सी०एस०सी० सेन्टर से सम्पर्क कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

आसपास के अन्य कृषकों को भी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए प्रेरित करें। सामूहिक प्रयासों से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जा सकेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ कृषकों को सरकारी सेवाओं तक पहुँचने में सुविधा होगी।

जिलाधिकारी ने सभी से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को सफल बनाएं और कृषि क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं तकनीक सक्षम बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox