
नई दिल्ली/नजफगढ़/सिमरन मोरया/- दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खैरा स्थित अमन गार्डन में आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नजफगढ़वासियों को ₹25 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में डीएम कापसहेड़ा, एसडीएम नजफगढ़ डॉ. सुनाभ सिंह और नजफगढ़ की विधायक नीलम कृष्ण पहलवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही किन्नर समाज की महामंडलेश्वर डॉली ने मुख्यमंत्री को पुष्प और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही फूलों का गुलदस्ता देकर भी उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा, दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय सोलंकी,नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, पार्षद देवेंद्र डबास, बांके पहलवान, MCD शिक्षा उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी और निगम पार्षद रेखा रानी सहित विभिन्न वार्डों के निगम पार्षद मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नजफगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ₹25 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों के शुभारंभ को स्थानीय स्तर पर क्षेत्र के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
UK : ऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन महापौर की अध्यक्षता में हुआ, शहरी नदी प्रबंधन योजना पर मंथनऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ में रंभा रिवर के पुनरुद्धार पर जोर
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च