
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव । दिल्ली के कपासहेड़ा गांव के होनहार खिलाड़ी मोहित यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहित ने 1 नवंबर 2026 को आयोजित सेंट्रल इंग्लैंड ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में +84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मोहित ने कड़े मुकाबलों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से कपासहेड़ा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मोहित यादव, देवेंद्र यादव और रोशनी देवी के बेटे हैं। उनकी इस उपलब्धि को परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।
मोहित की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर स्थानीय स्तर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान बनाई जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।





More Stories
NI एक्ट के मामले में सुनवाई से बच रहा घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
नजफगढ़ के खैरा में कथित गोहत्या के आरोप से मचा हड़कंप, इलाके में तनाव
एक दिन, पांच आयोजन—हर ओर दिखी बीआरजी की मौजूदगी, धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
महेंद्रगढ़ स्थापना दिवस रैली को लेकर जेजेपी गुरुग्राम ने कसी कमर, पी.एस. गार्डन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
कंझावाला में सर्किल रेट को लेकर धरना के 77वें दिन गांव-देहात में ट्रैक्टर-बाइक रैली निकाली।
नजफगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ई-रिक्शा से सप्लाई कर रही महिला गिरफ्तार