
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/गुरुग्राम /शिवकुमार यादव :- 1 नवंबर, जननायक जनता पार्टी जिला गुरुग्राम की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज पी.एस. गार्डन में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकरान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाली पार्टी की स्थापना दिवस रैली की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा करना रहा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डागर तथा पूर्व चेयरमैन कुलदीप मलिक ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों को लेकर अपने दिशा-निर्देश दिए तथा स्थापना दिवस रैली की तैयारियों को गंभीरता से लेने की बात कही।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकरान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और आपसी एकजुटता से ही संभव है।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कर्नल एस.एस. राठी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि राज राणा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने संगठनात्मक विषयों तथा आगामी स्थापना दिवस रैली को लेकर चर्चा की।
बैठक में महेंद्रगढ़ में होने वाली स्थापना दिवस रैली को लेकर तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य संदेश रहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों के साथ स्थापना दिवस रैली की
तैयारियों को आगे बढ़ाया जाए।
आज की बैठक में हल्का अध्यक्ष मुकेश लक्कड़, संदीप कुंडू, दीपक डागर, हलका प्रभारी अख्तर अली, महिला जिला अध्यक्ष संतोष धारीवाल, बी सी सेल अध्यक्ष जितेंद्र जांगडा, युवा अध्यक्ष सन्नी कटारिया, सतबीर लाकड़ा, रतन शर्मा, मेघराज यादव, दीपक यादव, गुलाब सिंह, नागेंद्र डागर, राहुल चौहान, सुरेन्द्र पंवार, सतबीर गाडोली, अनवरी, राजेश, कप्तान कौशिक, दीक्षांत, सन्नी ठाकरान, ध्रुव सिंह, यश डागर, सुरजीत सिंह सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
NI एक्ट के मामले में सुनवाई से बच रहा घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
नजफगढ़ के खैरा में कथित गोहत्या के आरोप से मचा हड़कंप, इलाके में तनाव
एक दिन, पांच आयोजन—हर ओर दिखी बीआरजी की मौजूदगी, धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
कंझावाला में सर्किल रेट को लेकर धरना के 77वें दिन गांव-देहात में ट्रैक्टर-बाइक रैली निकाली।
नजफगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ई-रिक्शा से सप्लाई कर रही महिला गिरफ्तार
देहरादून में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, २ बदमाशों को लगी गोली