
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,। नजफगढ़ के खैरा गांव में गोहत्या के आरोप को लेकर इलाके में भारी हंगामा हो गया। एक प्लॉट में कथित तौर पर गाय काटे जाने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों का दावा है कि प्लॉट से गोवंश के कई कटे हुए अवशेष मिले हैं। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जाफरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित परिसर को सील कर दिया है। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
स्थानीय स्तर पर दो लोगों को पकड़े जाने और पुलिस द्वारा उन्हें थाने ले जाने की सूचना भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और आरोपियों की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि संबंधित परिसर को लेकर पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मौके से मिले कथित अवशेषों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल खैरा गांव में पुलिस की निगरानी बनी हुई है और पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।





More Stories
कपासहेड़ा के मोहित यादव ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
NI एक्ट के मामले में सुनवाई से बच रहा घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
एक दिन, पांच आयोजन—हर ओर दिखी बीआरजी की मौजूदगी, धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
महेंद्रगढ़ स्थापना दिवस रैली को लेकर जेजेपी गुरुग्राम ने कसी कमर, पी.एस. गार्डन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
कंझावाला में सर्किल रेट को लेकर धरना के 77वें दिन गांव-देहात में ट्रैक्टर-बाइक रैली निकाली।
नजफगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ई-रिक्शा से सप्लाई कर रही महिला गिरफ्तार