
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/देहरादून/राज्य ब्यूरो, : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, साथ ही पूर्व में आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनका नियमित रूप सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध/आपराधिक घटनाओं में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनाँक 31/10/2026 की रात्रि में पटेलनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की विगत दिनों पटेल नगर तथा विकास नगर क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त पुनः किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आए हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों की रैकी कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पटेलनगर पुलिस द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा नया गांव क्षेत्र में रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास सिंहनीवाला की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से भगाते हुए चौकी नयागांव की ओर भाग गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु जनपद के अन्य थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया तो दोनों बाइक सवार भुड़पुर की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिससे पुलिस के सरकारी वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, इस दौरान कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों बदमाश मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायर कर दिया।
पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में दोनों बदमाश के पैर पर गोली लग गई। घायल बदमाशो की पहचान समीम पुत्र इलियास निवासी मदरसे के पास बड़ी मस्जिद रामपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष तथा शहजाद पुत्र इकलाख निवासी पम्पे के सामने कब्रिस्तान के पास रामपुर, रुड़की, हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस, 06 खोखा कारतूस व 01 फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस द्वारा घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आना तथा पटेल नगर व उसके आस पास के क्षेत्र में घूमते हुए बंद घरों की रैकी करना बताया गया। पुलिस टीम पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 827/26 धारा 109(1)बीएनएस व 25(1- B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व में पटेल नगर तथा विकास नगर क्षेत्र में शाम के समय बंद घरों की रैकी कर कई चोरी/नकबजनी की घटनाओं का अंजाम दिया गया था। उक्त घटनाओं में मिले माल को उनके द्वारा हरिद्वार में एक स्थानीय व्यक्ति को बेच दिया था, आज भी दोनों अभियुक्त आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हरिद्वार से देहरादून आए थे तथा पटेल नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में घूम कर बंद घरों की रैकी कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्तो तो द्वारा अपनी मोटरसाइकिल में टैक्सी की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं, जिनके विरुद्ध हरिद्वार तथा देहरादून में गैंगस्टर सहित कई आपराधिक घटनाओं के दर्जनों अभियोग पंजीकृत है।
मुठभेड़ में घायल बदमाश :
1- समीम पुत्र इलियास निवासी मदरसे के पास बड़ी मस्जिद रामपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष
2- शहजाद पुत्र इकलाख निवासी पम्पे के सामने कब्रिस्तान के पास रामपुर, रुड़की, हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष
बरामदगी–
1- 02 देसी तमंचे 315 बोर
2- 04 जिंदा कारतूस
3- 06 खोखा कारतूस
4- फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस





More Stories
नजफगढ़ के खैरा में कथित गोहत्या के आरोप से मचा हड़कंप, इलाके में तनाव
एक दिन, पांच आयोजन—हर ओर दिखी बीआरजी की मौजूदगी, धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
महेंद्रगढ़ स्थापना दिवस रैली को लेकर जेजेपी गुरुग्राम ने कसी कमर, पी.एस. गार्डन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
कंझावाला में सर्किल रेट को लेकर धरना के 77वें दिन गांव-देहात में ट्रैक्टर-बाइक रैली निकाली।
नजफगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ई-रिक्शा से सप्लाई कर रही महिला गिरफ्तार
कांग्रेस की रैली से पहले भाजपा ने शहर में खींची सियासी लकीर, गांधी चौक से नेहरू चौक तक गूंजा ‘लोकतंत्र बचाओ’ का नारा..