मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

-सोलंकी मार्केट में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और देशभक्ति कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार के सोलंकी मार्केट एवं बस स्टैंड के पास 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय नागरिकों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, व्यापारियों और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

लगातार कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कर रहे राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने क्षेत्रवासियों के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फेडरेशन के महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं से राष्ट्रीय पर्वों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

वहीं, सोलंकी मार्केट के प्रधान हरिश्चंद्र राय ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी का दायित्व है कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद रखते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाए।

समारोह में राजापुरी के प्रधान सतीश जैन, प्रेम मलिक, राम अवतार शर्मा, प्रमोद गोयल, शिवमंगल यादव, करतार सिंह चौधरी, प्रताप सिंह, डी.के. शर्मा और सुरेश हुड्डा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

समारोह का समापन देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ हुआ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox