दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर

-दिल्ली मेट्रो के महा विस्तार के तहत 16 नए रूट निर्माणाधीन या प्रस्तावित हैं. इसमें 279 किलोमीटर के नेटवर्क विस्तार का काम तेज करने का फैसला हुआ है. दिल्ली मास्टर प्लान 2047 के तहत ट्रांसपोर्ट विभाग, डीडीए और डीएमआरसी मेट्रो कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए काम करेंगे.

 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ अभियान में मेट्रो कनेक्टिविटी को तेजी से विस्तार देने का फैसला हुआ है. दिल्ली मेट्रो के निर्माणाधीन और प्रस्तावित 16 नए रूट के जरिये 279 किमी का विस्तार होगा. इससे दिल्ली मेट्रो की रोजाना आवाजाही अभी औसतन 50-60 लाख यात्रियों से बढ़कर 70-80 लाख तक पहुंच सकती है. नरेला, बवाना, रोहिणी-द्वारका, नजफगढ़, करावलनगर, मीठापुर जैसे दूरदराज के इलाकों तक मेट्रो विस्तार का फायदा होगा. दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू के दिशानिर्देश पर डीडीए (DDA) की 11वीं बैठक में शुक्रवार को मास्टर प्लान फॉर दिल्ली 2047 (MPD 2047) पर लंबी बैठक हुई, जिसमें इस पर मुहर लगी.

दिल्ली मेट्रो का विस्तार तेज करने का फैसला 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभागों के अलावा अन्य शीर्ष अधिकारी इसमें शामिल थे. इसमें दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क 416 से बढ़कर 695 किलोमीटर करने का निर्णय हुआ. यानी 279 किमी का नया मेट्रो ट्रैक बनेगा.NCR को हाईस्पीड कनेक्टिविटी देने वाले नमो भारत ट्रेन के रीजनल रैपिड रेल नेटवर्क भी 82 किमी से बढ़ाकर 383 किमी करने की तैयारी है. इससे सड़कों पर वाहनों की कमी से प्रदूषण में भी बड़ी राहत मिलेगी.दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के ट्रांसपोर्ट प्लान के तहत मेट्रो के रूट बढ़ाने, ट्रेनों और बसों के बीच का सफर आसान बनाने और फुटपाथ को कब्जों से मुक्त करने का फैसला किया गया है.

मेट्रो के नए कॉरिडोर

दिल्ली मेट्रो के 279 किमी के विस्तार में फेज 4 के चार नए चरणों और नए फेज (फेज 5A और 5B) को जोड़ा जाएगा. इसमें गोल्डन लाइन, पिंक लाइन, रेड लाइन मेट्रो का विस्तार और रिंग मेट्रो की कनेक्टिविटी शामिल है.

ढांसा-नजफगढ़ मेट्रो रूट

ढांसा बस स्टैंड से आगे ग्रामीण बेल्ट और कीर्ति नगर से द्वारका, बामनौली मेट्रो कॉरिडोर आएगा. इसमें नजफगढ़, मित्राऊं, ढांसा, टिकरी कलां और छावला भी आएंगे.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox