
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बिलासपुर/राज्य ब्यूरो,: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में राजकिशोर नगर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।
इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा एवं राजनीतिक शुचिता बनाए रखने की मांग की।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और राजनीतिक विरोध का अपना स्थान है, लेकिन विरोध के नाम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस प्रकार की बयानबाजी करना उनकी राजनीतिक हताशा और निराशा को दर्शाता है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीतिक असहमति लोकतंत्र की ताकत है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अमर्यादित भाषा को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने कथित बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस नेतृत्व की बयानबाजी की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से ऐसे आचरण का विरोध करता रहेगा।
राजकिशोर नगर चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक,तीर्थ यादव,भाजपा जिला महामंत्री यश मनहर,जनक देवांगन,प्रणव शर्मा,महाराज सिंहनायक,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,बीपी सिंह,ललित यादव,तुषार चंद्राकर,अंकुर सिंह,ब्रजेश शर्मा,अमन अग्रहरि,हरिओम कश्यप,रत्नाकर श्रीवास,दीपक शर्मा,रवि बरगाह,अभिषेक साव,जयशंकर साहू,विवेक यादव,यश गौरहा,रितेश कलवानी,शरद खैरवार,शिवराज साहू,अवधेश प्रसाद,शिवम यादव,दीपक सिंह,बाबा देवांगन,प्रवीण यादव,मनोज यादव,भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
वीर बिरसा मुंडा से वीर नारायण सिंह तक, जनजातीय नायकों का संघर्ष भारत के स्वाभिमान की अमर गाथा : तोखन साहू
BJP नेता नेहा जोशी की तहरीर पर महिला सांसद कंगना रनौत के वीडियो को झूठे व भ्रामक तथ्यों के साथ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
पंजाब में BRG के धावकों ने मचाया धमाल, द ग्रेट माझा रन में जीते नकद पुरस्कार
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन: सपा-कांग्रेस नहीं, सबसे बड़ा चैलेंज मायावती के लिए
चांदनी चौक में चोरी का अनोखा तरीका: पेड़ पर चढ़कर पहली मंजिल की दुकान में घुसे चोर