मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात

-जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जाना क्षेत्र का हाल -विधानसभा सत्र के पश्चात सड़क मार्ग से देहरादून लौटते समय विभिन्न स्थानों पर लोगों से किया संवाद

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पश्चात देहरादून लौटते समय मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों से भेंट कर उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कीर्तिनगर के मलेथा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थित पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

 

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री की इस सहज एवं आत्मीय मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी प्रतिनिधियों ने भी उनसे बातचीत की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दौरे के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर जनसंपर्क को महत्व दिया।

 

उन्होंने विभिन्न स्थानों पर रुककर लोगों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीयता से बातचीत की। मुख्यमंत्री का यह संवाद जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने की उनकी कार्यशैली को दर्शाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox