
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,: गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और बावरिया गिरोह के कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी घायल हो गया। जिसे निवाड़ी स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार ने बताया कि बावरिया गिरोह के धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी पर मसूरी थाने में 50 हजार रुपये और खेकड़ा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों जिलों से घोषित इनाम की कुल राशि एक लाख रुपये थी।
बताया कि मुखबिर से निवाड़ी क्षेत्र में धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी के आने की सूचना मिली। बताया गया कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। क्राइम ब्रांच की टीम की मुठभेड़ में कुख्यात घायल हो गया। जिसे निवाड़ी स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी पर करीब 60 आपराधिक केस दर्ज हैं।
मुठभेड़ में घायल तीनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में हेड कांस्टेबल अमित कुमार, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार और हेड कांस्टेबल हिमांशु मलिक हैं।






More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
हल्द्वानी में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील
ऑपरेशन चक्र के तहत वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद