
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,। भूटान में गुरुवार की रात पुनाखा में एक ग्लेशियर झील फट गई। रात करीब सवा आठ बजे झील का पानी संकोष नदी में तक्तसिमाखांग इलाके तक पहुंच गया था। एहतियात के तौर पर बंगाल के अलीपुर द्वार व असम के धुबरी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड में है।
तक्तसिमाखांग परियोजना कार्यालय और गासा छाचू में तैनात सेना के जवानों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है।
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अंधेरा होने के कारण बाढ़ के पानी की मात्रा का आकलन नहीं हो सका है। अलीपुरद्वार प्रशासन ने नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील कर जलस्तर बढ़ने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है।
सभी ग्राम पंचायतों और संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने का आदेश दिया गया है। अलीपुर द्वार सांसद मनोज तिग्गा ने बताया कि प्रशसन अलर्ट मोड में है। अफवाहों से बचें। नदी में जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन को तुरंत जानकारी दें।





More Stories
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
सात साल पुराने झपटमारी मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार