
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,:। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार को शोपियां पुलिस ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय नेटवर्कों की गहन जांच के बाद केंद्र शासित प्रदेश के भीतर काम कर रहे एक ‘टेरर फाइनेंसिंग’ मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी आतंकवादियों के सहयोगी बताए जा रहे हैं। इस संबंध में शोपियां पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी नंबर 231/2026 दर्ज की गई है।
आतंकियों के सहयोगी थे आरोपी
जांच के दौरान पता चला कि विभिन्न पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए किए गए संदिग्ध ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण किया गया।
इसके जरिए पैसों के लेन-देन के कई स्तरों का पता चला। जांच से ऐसे लोगों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है जो कथित तौर पर ‘टेरर फाइनेंसिंग’ में शामिल थे और जिनका संबंध अलग-अलग जेलों में बंद आतंकवादियों और उनके सहयोगियों से था।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
सात साल पुराने झपटमारी मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार