
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो, : राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रविवार शाम एक फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग नांगली सकरावती स्थित श्मशान घाट वाला रोड पर लगी. फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देख इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया.
दमकल विभाग के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:21 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी.
शुरुआती स्तर पर दो वाटर टेंडर, दो वाटर बाउजर और एक क्यूआरवी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. मौके पर पहुंची टीमों ने आग की स्थिति का जायजा लिया. आग की गंभीरता को देखते हुए शाम करीब 4:40 बजे इसे मेक-4 श्रेणी में रखा गया. इसके बाद दमकल विभाग ने अतिरिक्त संसाधन और गाड़ियां मौके पर भेजीं. 
आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए गए. शाम करीब 5:25 बजे आग को मध्यम श्रेणी का घोषित किया गया. इस दौरान दमकल विभाग की कुल 22 यूनिट अभियान में लगाई गईं. इनमें आठ वाटर टेंडर, आठ वाटर बाउजर, दो मल्टीपरपज वाहन, एक हाइड्रोलिक टेंडर, एक इंसिडेंट रिस्पांस टीम और अन्य सहायता वाहन शामिल थे.
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे थे. आग बुझाने के लिए अलग-अलग टीमों ने समन्वय के साथ काम किया. फैक्ट्री परिसर में आग फैलने की आशंका को देखते हुए दमकलकर्मियों ने उसे नियंत्रित करने पर जोर दिया.
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ और फैक्ट्री में कोई व्यक्ति मौजूद था या नहीं, इसकी भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद नुकसान का आकलन और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी.





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश