बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-स्व. केडी शर्मा की 84वीं जयंती पर 21वां मेमोरियल छात्रवृत्ति समारोह आयोजित, नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया प्रतिभाओं का उत्साह

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज | नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव: झज्जर जिले के बादली गांव में प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय केडी शर्मा की 84वीं जयंती के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बादली में 21वें स्वर्गीय केडी शर्मा मेमोरियल छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्वर्गीय केडी शर्मा परिवार एवं समाचार क्यारी मीडिया समूह की ओर से आयोजित इस समारोह में शिक्षा, खेल और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

समारोह में दसवीं और आठवीं कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ वर्षभर की शैक्षणिक, शारीरिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ छात्र और श्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और परिश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रतिभाओं को समय पर प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जीवन में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं।

जतिन और वंश ने हासिल किया प्रथम स्थान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बादली की दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जतिन पुत्र जयभगवान को नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दीपांशु पुत्र सत्यप्रकाश को भी सम्मानित किया गया।

आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वंश पुत्र सोनू वर्मा तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्तम पुत्र अनार सिंह को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, वर्षभर की शैक्षणिक, शारीरिक एवं खेल गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शुभम पुत्र ओमप्रकाश को सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार से नवाजा गया। आयुष और तन्मय को श्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नगद राशि, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों के योगदान को भी सराहा

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वर्गीय केडी शर्मा परिवार एवं समाचार क्यारी मीडिया समूह की ओर से विद्यालय के शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में उनके योगदान की सराहना की गई।

समारोह में लैक्चरर सीमा रानी, निरुपमा, अनीता, मंजू, प्रदीप कुमार, शमशेर, महेंद्र, हर्ष, रवि कुमार एवं प्रदीप सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। समाचार क्यारी मीडिया समूह की ओर से राजेश कुमार, संजय शर्मा, सुनील कुमार, हिमांशु, रवि कुमार, देव कुमार, समे सिंह गुलिया, सूबेदार श्री भगवान गुलिया एवं नरेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हवन-यज्ञ कर दी स्व. केडी शर्मा को श्रद्धांजलि

स्वर्गीय केडी शर्मा की जयंती पर उनके पैतृक गांव बादली में परंपरानुसार हवन-यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों, समाचार क्यारी मीडिया समूह के सदस्यों और मित्रों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, समाजसेवा और जनहित के कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद सभी ने सहभोज में प्रसाद ग्रहण किया।

दो दशकों से जारी है प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय केडी शर्मा का जन्म 15 अक्टूबर 1942 को झज्जर जिले के बादली गांव में हुआ था। उन्होंने 18 जनवरी 2006 को अंतिम सांस ली। समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण और शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उनके परिवार एवं समाचार क्यारी मीडिया समूह की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की परंपरा निरंतर जारी रखी गई है।

स्वर्गीय केडी शर्मा की स्मृति में आयोजित यह छात्रवृत्ति समारोह विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह पहल न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, प्रतिभाओं के सम्मान और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox