

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव : 7वें एलेंटा मार्ट बीआरजी एनुअल रन 2026 के एक्सपो का आयोजन 10 अक्टूबर को बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रोकैम इंटरनेशनल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, बिजनेस एंड रनिंग डेवलपमेंट केविन परेरा विशेष रूप से पहुंचे और बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर को बीआरजी एनुअल रन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

केविन परेरा ने बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के सभी एथलीट्स और रनर्स का मान बढ़ाते हुए कहा कि बीआरजी ने पिछले 8 वर्षों में फिटनेस और रनिंग संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का शानदार कार्य किया है। आज बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप दिल्ली-एनसीआर के नंबर 1 रनिंग ग्रुप के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

उन्होंने बीआरजी परिवार को 8 साल पूरे होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और सभी एथलीट्स, वॉलंटियर्स तथा कोर टीम के प्रयासों की सराहना की। बीआरजी एनुअल रन की थीम “नशे के खिलाफ दौड़” रही, जिसके माध्यम से समाज को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
बीआरजी संस्थापक दीपक छिल्लर ने केविन परेरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति बीआरजी परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। एक्सपो में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस आयोजन ने साबित किया कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप केवल एक रनिंग ग्रुप नहीं, बल्कि फिटनेस, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का मजबूत परिवार है।





More Stories
दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी की शिकायत पर FIR, केजरीवाल सहित AAP के कई नेताओं के नाम शामिल
द्वारका नॉर्थ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 570 किलो अवैध पटाखे बरामद; 79 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
अलीपुर पुलिस का मोबाइल स्नैचिंग गिरोह पर बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल फोन बरामद
UKD की उत्तराखंड उत्थान जात्रा का शुभारंभ हुआ, केंद्रीय अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता