ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 31, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द

-विदेशी मेहमान ने पत्र लिख उत्तराखंड पुलिस का जताया आभार
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ऋषिकेश/राज्य ब्यूरो,:  दिनांक – 30/10/26 को एक अमेरिकन पर्यटक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम ऋषिकेश में आकर जानकारी दी कि मोटरसाइकिल से हरिद्वार की तरफ जाते समय ऋषिकेश क्षेत्र में कोयल घाटी के पास उनका एक बैग गिर गया, जिसमें लगभग 250 अमेरिकन डॉलर व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से एक संदिग्ध स्कूटर पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा उक्त सामान को ले जाना प्रकाश में आया।पुलिस द्वारा उक्त स्कूटर के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से उसके स्वामी से संपर्क करते हुए विदेशी मेहमान का खोया हुआ सामान बरामद किया गया तथा उक्त सामान अमेरिकन पर्यटक के सुपुर्द किया गया।
अपना सामान वापस सुरक्षित पाने के उपरांत अमेरिकन पर्यटक द्वारा देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा पुलिस कंट्रोल रूम ऋषिकेश को धन्यवाद स्वरूप स्व-लिखित पत्र देकर उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox