नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो: दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया. हादसे में झुलसे दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी.





More Stories
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, जानें
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
उजवा कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम
मशरूम उत्पादन से किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने की अपार संभावनाएं : हरी कल्लीकट
गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती