
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव। गांव के लोकहित पुस्तकालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुस्तकालय समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की एकता व अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने सरदार पटेल के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वल्लभभाई झावेरभाई पटेल देश के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की।
नरेश कौशिक ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की 562 रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से विभिन्न रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उनका जीवन देश की एकता, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, पहलवान रामकुमार, सतबीर सिंह, ब्रह्म सिंह, नंबदार काला, दीपक कौशिक और समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।





More Stories
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत
उजवा कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम
मशरूम उत्पादन से किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने की अपार संभावनाएं : हरी कल्लीकट
डाबड़ी हत्याकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
ऑपरेशन मिलाप: भिवाड़ी से लापता महिला को तलाशकर पति और साढ़े तीन साल की बेटी से मिलाया