चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 31, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ

दिल्ली-एनसीआर में हुई मध्यम बारिश ने मौसम को सुहावना बनाया और नवंबर से पहले ही लोगों को गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है.
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,: सर्दियों की दस्तक के साथ राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार अक्टूबर का महीना कई मायनों में अलग रहा. राजधानी में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय में अक्टूबर की सबसे साफ हवा दर्ज की गई. इसके अलावा 4 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई और 1951 के बाद अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन भी रिकॉर्ड किया गया. बारिश और ठंड के चलते हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला. दिल्ली में बारिश की वजह से कल शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट देखी गई.
दिल्ली-NCR में आज आसमान में हल्के बादल रहेंगे और दिन में धूप निकलेगी. मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 नवंबर तक आसमान साफ होने और मौसम के स्थिर होने की संभावना है. वहीं आज शनिवार को दिन के दौरान 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 111 अंक पर बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 108, गुरुग्राम में 131, गाजियाबाद में 125, ग्रेटर नोएडा में 123 और नोएडा में 108 अंक पर बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है. जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है.

S

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox