

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिवकुमार यादव ; बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 8 वर्ष पूरे होने की खुशी में आयोजित इस रन में बहादुरगढ़ सहित दिल्ली-एनसीआर से 1500 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 6 बजे शुरू हुई इस रन में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर टाइम्ड रन के साथ 1 किलोमीटर फन रन भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की थीम “नशे के खिलाफ दौड़” रही। रन के दौरान सड़कों पर धावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था और करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर केवल रनर्स ही रनर्स नजर आ रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोदारा रहीं। उनके साथ प्रोकेम से केविन, कोच रविंद्र और जितेंद्र आर्य भी उपस्थित रहे। एलेंटा मार्ट इस आयोजन का टाइटल स्पॉन्सर रहा। मेडार्क हॉस्पिटल मेडिकल पार्टनर, फास्ट एंड अप हाइड्रेशन पार्टनर, वंदनम भोग मेडल पार्टनर, जबकि सत्मोला, पिरामल फार्मा और मार्वल टी गिफ्ट पार्टनर रहे। रॉक्स और ऑर्गेनिक फेथ फूड ने भी आयोजन में सहयोग दिया।
10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में राम सागर प्रथम, प्रतीक द्वितीय और आकाश ढाका तृतीय रहे। महिला वर्ग में गीतिका दलाल प्रथम, ललिता पांडेय द्वितीय और यशी यादव तृतीय रहीं।
5 किलोमीटर पुरुष वर्ग में संदीप रोजवाल प्रथम, अतुल द्वितीय और राकेश कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में सोना यादव प्रथम, किरण नरूला द्वितीय और रितु गुलिया तृतीय रहीं।
3 किलोमीटर पुरुष वर्ग में नरेंदर जांगड़ा प्रथम, तेजस राज सिंह द्वितीय और चिराग तृतीय रहे। महिला वर्ग में संजू सैनी प्रथम, ममता रानी द्वितीय और आशु तृतीय रहीं। अन्य आयु वर्गों के पुरुष और महिला विजेताओं को मोमेंटो व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फिनिशर्स को विशेष पटके के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, आदिपुरुष फाउंडेशन के सहयोग से बीआरजी एनुअल रन में प्रत्येक फिनिशर को मेडल के साथ एक पौधा भी भेंट किया गया।
बीआरजी संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर ने बताया कि बीआरजी कोर टीम कमेटी और स्वयंसेवकों ने रातभर मेहनत कर आयोजन को सफल बनाया।

रूट मैनेजमेंट, हाइड्रेशन, मेडिकल सपोर्ट, बिब व्यवस्था, मंच संचालन और धावकों की सुविधा को लेकर पूरी टीम ने शानदार कार्य किया।
उन्होंने कहा कि एलेंटा मार्ट पिछले 3 वर्षों से मिशन फिट बहादुरगढ़ और खिलाड़ियों को लगातार सहयोग दे रहा है।
आज बीआरजी एनुअल रन दिल्ली-एनसीआर के बेहतरीन रनिंग इवेंट्स में अपनी अलग पहचान बना चुका है। बीआरजी का उद्देश्य समाज में फिटनेस को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों व स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।





More Stories
दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी की शिकायत पर FIR, केजरीवाल सहित AAP के कई नेताओं के नाम शामिल
द्वारका नॉर्थ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 570 किलो अवैध पटाखे बरामद; 79 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज
अलीपुर पुलिस का मोबाइल स्नैचिंग गिरोह पर बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल फोन बरामद
केविन परेरा ने बीआरजी एनुअल रन एक्सपो में पहुंचकर बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
UKD की उत्तराखंड उत्थान जात्रा का शुभारंभ हुआ, केंद्रीय अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता