दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त

-बैंकॉक से आए कार्गो में PU ट्यूब के अंदर छिपाकर लाई गई थी 148.67 किलो गांजा, 120 प्लास्टिक स्पूल से हुआ खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में कस्टम विभाग के अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक कार्गो से 148.67 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा/मारिजुआना) बरामद किया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 52 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि भारत में इसकी अनुमानित सड़क कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये आंकी गई है।

PU ट्यूब के नाम पर भेजा गया था कार्गो

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, बैंकॉक से आए इस कार्गो में 19 कार्टन थे, जिन्हें दस्तावेजों में PU ट्यूब बताया गया था। सामान के गलत विवरण की आशंका होने पर अधिकारियों ने खेप को रोककर जांच शुरू की।

आयातक के प्रतिनिधि की मौजूदगी में कार्टन खोले गए, तो उनके अंदर प्लास्टिक के स्पूल में PU ट्यूब रखी मिलीं। जब इन स्पूल को तोड़कर जांच की गई, तो उनके अंदर गुप्त जगह बनाकर पॉलीथीन में लिपटे हरे रंग के ठोस पदार्थ के पैकेट छिपाए गए थे।

120 स्पूल में छिपाया गया था नशीला पदार्थ

जांच के दौरान कुल 19 में से 15 कार्टन में इस तरह छिपाए गए पैकेट मिले। प्रारंभिक जांच में पदार्थ के गांजा/मारिजुआना होने के संकेत मिले। कुल 120 प्लास्टिक स्पूल से 148.67 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया।

NDPS एक्ट के तहत जब्ती, जांच जारी

कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थ के साथ उसे छिपाने और पैक करने में इस्तेमाल की गई सामग्री भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत की गई है।

फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों की जांच का उद्देश्य इस तस्करी से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox