विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता

-दिल्ली सीएम ने कहा कि अगर देखना है तो हमारे काम देखें. जो काम दिल्ली में हम कर रहे हैं उसकी चर्चा वे नहीं करेंगे.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: दिल्ली में आयोजित रामलीला में शामिल हुई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से बिगड़े बोल को जिस तरह आम आदमी पार्टी ने निशाना बनाया, इस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सफाई दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पास अब कोई काम नहीं बचा है. विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है.

आम आदमी पार्टी नेताओं पर हमला बोलते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने पंजाब में हत्याओं, नशे के कारोबार और जेएनयू में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए. मुख्यमंत्री बोली, “मैं इतना कह सकती हूं ये आम आदमी पार्टी, ये कांग्रेस के लोग बिल्कुल खाली हो चुके हैं, बेरोजगार हो गए हैं, उनको कोई काम नहीं है. मुझे लगता है कि उनको अगर कोई काम नहीं है और उनका फोकस सिर्फ दिल्ली की मुख्यमंत्री है, तो भाई मेरे साथ ही चला करो. मैं क्या बोल रही हूं, कैसे खड़ी हूं, कैसे चप्पल पहनी है कि नहीं पहनी, साड़ी बदली है कि नहीं बदली है, उनका सब चीजों पे फोकस रहता है. वो अगर देखना है तो हमारे काम देखें, जो काम दिल्ली में हम कर रहे हैं उसकी चर्चा नहीं करेंगे.”

दरअसल, मुख्यमंत्री एलएनजेपी अस्पताल में नई MRI और CT स्कैन मशीनों का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं. उन्होंने कहा कि “जो शानदार काम जो पिछले ना तो 12 साल की सरकार कर पाई ना की 15 साल की सरकार कर पाई, आज अगर से ये मशीनरी उन्होंने लगा दी होती तो हमें लगाने की क्या आवश्यकता थी. दिल्ली का सिस्टम जो ठप करके पिछली सरकार गई है, वह पंजाब में भी वही कर रही है. पंजाब में खुलेआम मर्डर हो रहे हैं, लोग सुसाइड कर रहे हैं, ड्रग्स का माफिया काम कर रहा है, उस पर वो जुबान नहीं खोलते. जेएनयू में एक प्रोफेसर बच्चियों के साथ में मिसबिहेव करता है, उनका शोषण होता है, उसपर वे जुबान नहीं खोलेंगे. मुझे तो ये लगता है कि अच्छा है, किसी भी माध्यम से वो लोग कम से कम प्रभु श्रीराम का नाम तो ले रहे हैं.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox