संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू

-बिलासपुर।तहसील साहू संघ लोरमी द्वारा आयोजित ‘एक दिवसीय परिवार संस्कार कार्यशाला’

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो:।तहसील साहू संघ लोरमी द्वारा आयोजित ‘एक दिवसीय परिवार संस्कार कार्यशाला’ को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने कहा कि संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने आयोजन के लिए संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

श्री साहू ने कहा कि परिवार बच्चों की पहली पाठशाला है। माता कर्मा की भक्ति एवं सेवा, दानवीर भामाशाह के त्याग और माता राजिम की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में संस्कारों को अपनाना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और वित्तीय जागरूकता पर ध्यान देने तथा नशे एवं डिजिटल भटकाव से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही, सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची से बचने, पौधारोपण को बढ़ावा देने और समाज में एकता एवं समरसता बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को धन-संपत्ति के साथ संस्कारों और उच्च सामाजिक मूल्यों की विरासत देना हम सभी का दायित्व है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox