देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-देवप्रयाग में सड़क दुर्घटना: गहरी खाई में गिरी वैगनआर कार, तीन घायल; एसडीआरएफ ने दो मृतकों के शव राफ्ट के सहारे नदी पार कर देवप्रयाग पहुँचाए

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/देवप्रयाग/राज्य ब्यूरो, : आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को प्रातः चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार संख्या HR-68 C 1242 ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के समीप, देवप्रयाग से लगभग 04 किलोमीटर श्रीनगर की ओर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। वाहन में चालक सहित कुल पाँच व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए, जबकि चालक सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तथा एसडीआरएफ श्रीनगर टीम निरीक्षक  मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।एसडीआरएफ टीमों के घटनास्थल पर पहुँचने से पूर्व ही जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल पर पहुँचने के उपरांत एसडीआरएफ टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन में फँसे दोनों व्यक्तियों (एक पुरुष एवं एक महिला) के शव टीम द्वारा बाहर निकाले गए। घटनास्थल की भौगोलिक परिस्थितियों एवं नदी मार्ग को देखते हुए दोनों शवों को राफ्ट के माध्यम से नदी पार कर देवप्रयाग पहुँचाया गया, जहाँ आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

1. उत्तम सिंह, पुत्र  मोहन सिंह, निवासी ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग, उम्र 33 वर्ष।
2. टीशा रावत, पुत्र  लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, थाना एवं जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 18 वर्ष।
3. सुनीता देवी, पत्नी  लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, थाना एवं जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 45 वर्ष।

मृतकों का विवरण-

1. सत्येश्वरी देवी, पत्नी  हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली, उम्र 72 वर्ष।
2. अनिल, वाहन चालक।

एसडीआरएफ की दोनों टीमों द्वारा आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य संपन्न किया गया तथा मृतकों के शवों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाकर अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox