

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,। राजधानी दिल्ली में दशहरा 2026 के अवसर पर इस बार रावण दहन के साथ एक अनोखा नजारा देखने को मिल सकता है। पितमपुरा की श्री केशव रामलीला में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाने की योजना बनाई गई है। रामलीला समिति की इस पहल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

आयोजक समिति के अनुसार, कॉकरोच का पुतला गंदगी और अस्वच्छता का प्रतीक होगा। इसके जरिए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ भारत अभियान तथा स्वच्छ दिल्ली अभियान का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष ने बताया, राजनीतिक उद्देश्य नहीं
श्री केशव रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक अशोक गोयल देवरा ने इस पहल को राजनीतिक रूप देने की चर्चाओं के बीच स्पष्ट किया है कि इसका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल या संगठन को निशाना बनाना नहीं है। समिति के मुताबिक, यह पहल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए की जा रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध के बीच चर्चा तेज
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच 30 फुट के कॉकरोच के पुतले की घोषणा चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, आयोजकों ने इस पहल को स्वच्छता के संदेश से जोड़कर देखा है।
दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
ऐसे में इस बार पितमपुरा की रामलीला में रावण दहन के साथ कॉकरोच का पुतला जलाने की योजना स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने की एक अलग पहल के रूप में सामने आई है।





More Stories
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी