

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव :। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो में छूटा एक इंजीनियर का बैग बरामद कर उसे उसी दिन उसके मालिक को सौंप दिया। बैग में एचपी कंपनी का स्नैपड्रैगन लैपटॉप और पासपोर्ट रखा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने और अपने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर ऑटो की पहचान कर सामान बरामद किया। सामान सुरक्षित मिलने पर शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस का आभार जताया।
ऑटो में छूट गया था बैग
पुलिस के अनुसार, पश्चिम सागरपुर के दयाल पार्क स्थित रीटा पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले हिमांशु पाठक (31) आदित्य बिड़ला समूह में इंजीनियर हैं। वह 10 अक्टूबर 2026 को ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनका बैग गलती से ऑटो में ही छूट गया। बैग में उनका एचपी लैपटॉप और पासपोर्ट था। अगले दिन, 11 अक्टूबर को बैग गायब होने का पता चलने पर उन्होंने द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल से संपर्क कर मदद मांगी।
सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ऑटो का लगाया पता
मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी-बर्गलरी सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल परवीन कुमार और हेड कांस्टेबल अनिल शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशन की निगरानी में की गई।
पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता के यात्रा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और अपने सूत्रों के माध्यम से जानकारी जुटाई। तकनीकी जांच और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ऑटो-रिक्शा की पहचान कर उसे तलाश लिया गया।
ऑटो की पिछली सीट के पीछे मिला बैग
ऑटो की जांच के दौरान पिछली सीट के पीछे एक बैग मिला। बैग के अंदर शिकायतकर्ता का पासपोर्ट और एचपी लैपटॉप सुरक्षित रखे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि शिकायतकर्ता का सामान गलती से ऑटो में छूट गया है।
पुलिस टीम ने दोनों महत्वपूर्ण वस्तुओं को सुरक्षित बरामद कर 11 अक्टूबर को ही शिकायतकर्ता हिमांशु पाठक के हवाले कर दिया। सामान वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग की सराहना की।
तकनीकी जांच से मिली सफलता

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह, आईपीएस ने बताया कि पुलिस टीम की तत्परता, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और सूचना तंत्र की मदद से शिकायतकर्ता का कीमती सामान सुरक्षित वापस दिलाया जा सका। इस कार्रवाई से पुलिस की त्वरित सहायता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सामने आई है





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान