दिल्ली से निकली आरजेएस यात्रा में पटना के प्रगति भवन में आजादी की सकारात्मक भारत-उदय अमृत बैठक संपन्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली से निकली आरजेएस यात्रा में पटना के प्रगति भवन में आजादी की सकारात्मक भारत-उदय अमृत बैठक संपन्न

-आजादी की‌ अमृत बैठक में गांधी -विनोबा और जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी गई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/पटना/– दिल्ली से आजादी की अमृत गाथा जय हिंद जय भारत महोत्सव की बिहार यात्रा के दौरान आरजेएस-टीजेपीएस केबीएसके द्वारा एकता परिषद के प्रगति भवन,पटना में 8 जुलाई 2022 को आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के नेतृत्व में सहयोग से समृद्धि विषय पर सकारात्मक अमृत बैठक का आयोजन किया गया।
              प्रमुख वक्ता और अमृत बैठक के सह-आयोजक एकता परिषद बिहार के प्रभारी प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा कि गांव में वंचितों और कमजोर वर्गों के लिए काम करने वाले एकता परिषद बिहार के साथी और अन्य संगठनों के लोग मौजूद रहे । उन्होंने कहा कि पीवी राजगोपाल जी के नेतृत्व में गांधी ,विनोबा और जयप्रकाश के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद स्थापित किया गया। परंपरागत आहर ,फाइन इत्यादि बचाने की मुहिम के अंतर्गत बिहार के चार  जिलों में सकारात्मक परिणाम आए।

महिलाओं को योजनाओं से लाभ पहुंचाने के लिए अनाज बैंक की स्थापना की गई। आजादी की सकारात्मक अमृत बैठक  के मुख्य अतिथि बिनोद कुमार रंजन , अध्यक्ष ब्रज किशोर स्मारक प्रतिष्ठान ने कहा कि आजादी में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गांधीजी बिहार के किसान राजकुमार शुक्ला के निमंत्रण पर बिहार आए थे और महात्मा गांधी के प्रयोगों की पहली प्रयोगशाला के रूप में सामने आया चंपारण सत्याग्रह। यहां उन्होंने अंग्रेजों द्वारा भारतीय किसानों पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ सफल आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन रक्षा में बत्तख मियां के योगदान का भी जिक्र किया।
            बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता सोनी देवी और माधुरी देवी ने जमीनी स्तर पर किए जा रहे एकता परिषद के सकारात्मक कार्यों को साझा किया।आजादी की‌ अमृत बैठक में गांधी -विनोबा और जयप्रकाश नारायण को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई.
             आजादी की अमृत गाथा -जयहिंद जयभारत महोत्सव आयोजन समिति की सदस्या सुमन कुमारी ने आरजेएस सकारात्मक भारत आंदोलन के उद्देश्यों की जानकारी साझा की और शनिवार 6 अगस्त 2022 को दिल्ली में होनेवाले  आरजेएस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया ।
              आजादी की‌ अमृत गाथा के अठहत्तरवें वेबिनार में रविवार 10 जुलाई को प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया।बैठक में पधारे आरजेएस सकारात्मक सूचना केंद्र, पटना के प्रभारी ओमप्रकाश झुनझुनवाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox